नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर कांग्रेस कार्यलय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जयंती – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर कांग्रेस कार्यलय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 ):
समस्तीपुर :(जकी अहमद- ब्यूरो रिपोर्ट) शनिवार 21 अगस्त 2021

सम्पादक- मुकेश भारती

 

 


   समस्तीपुर कांग्रेस कार्यलय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी की 77 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष मो0 अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में मो0 अबू तमीम ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी सदभावना दिवस के रूप में मना रहे हैं। श्री तमीम ने स्व0 गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। आगे उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था भी स्व0 राजीव गांधी की ही देन है जिससे सत्ता को विकेंद्रित कर ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी की कल्पना थी की 21 वीं सदी में संचार क्रांति के मामले में भारत को विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाना है। उन्हीं की देन है कि भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जयंती समारोह में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष विशेश्वर राय, सत्यनारायण सिंह, राम उदगार महतो, विनोद कुमार झा, मुकेश कुमार चौधरी, जिला कांग्रेस एससी एसटी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ हजारी, कृष्ण भगवान झा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजू कुमारी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ई0 अबू तनवीर, राहुल कुमार, मोईन अहमद खां, सुनील पासवान, नौखेज आलम, हमीद जौहर, विपिन कुमार, मो0 अफ़ज़ल, निखिल कुमार आदि मौजूद थे।


अयोध्या में जनपद न्यायाधीश ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस पर फहराया झण्डा।ब्यूरो चीफ फूलचंद्र

 


सुपरहिट रक्षाबंधन गीत | राखी के दिन ए भईया

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!