नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मऊ लापरवाही के चलते जच्चा बच्चा की मौत पर कार्यवाही की मांग – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मऊ लापरवाही के चलते जच्चा बच्चा की मौत पर कार्यवाही की मांग

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
मऊ : (मोनू कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 25 – अगस्त- 2021- बुधवार


                                   मऊ लापरवाही के चलते जच्चा बच्चा की मौत पर कार्यवाही की मांग

मुहम्मदाबाद गोहना:मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है।मृतका के पति शंभू कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही सीएचसी अधीक्षक को भी पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।जानकारी के अनुसार रविवार को गर्भवती मीरा देवी को अचानक दर्द शुरू हुआ। इसकी जानकारी गांव की आशा हेवंती देवी को दी गई। स्वजन का आरोप है कि नगर के वलीदपुर उपकेंद्र पर प्रसव की कोई व्यवस्था नहीं है बावजूद इसके आशा ने मीरा को वहां भर्ती कराया। प्रसूता को नौ घंटे तक एएनएम सेंटर पर रखा गया। रविवार की देर रात्रि एक बजे प्रसव हुआ। कुछ देर बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। इसके बाद महिला की भी तबियत बिगड़ने लगी। फिर आशा द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना ले जाने के लिए कहा गया। इसी बीच मीरा की मौत हो गई।


रिपोर्ट:- मोनू कुमार सीटी क्राइम रिपोर्टर मऊ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!