नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी उस्मान गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी उस्मान गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
समस्तीपुर : (जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 13 – सितम्बर – 2021- सोमवार


                           समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी उस्मान गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी उस्मान गिरफ्तार। समस्तीपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने कुख्यात अपराधी उस्मान मियां को गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का कुख्यात अपराधी उस्मान मियां को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में नामजद आरोपी था। इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि कापन गांव में विगत 6 मई 2020 को हुए गोलीकांड में स्व. दिवाकांत झा की पुत्री पूजा कुमारी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें कापन गांव के योगेन्द्र राय उर्फ भुखल, दिनेश राय, सियाराम राय, अनमोल राय, सोनू कुमार और माधोपुर गांव के उस्मान मियां को नामजद किया गया था।घटना की संध्या वह सपरिवार अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी सभी आरोपी एकाएक पिस्तौल और बंदूक से लैस होकर दरवाजे पर आये और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपी ने बंदूक से जान मारने की नीयत से गोली चला दी। एक गोली उसकी कनपटी में और एक गोली गर्दन पर लगी। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।आरोपियों ने बंदुक से जान मारने की नीयत से अरुण कुमार झा और शुभम कुमार को शरीर के कई अंग में गोली मारकर जख्मी कर दिया था। आरोपियों ने अंधाधूंध फायरिंग कर गौरव कुमार और मीना देवी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। उसने घटना का करण आपसी रंजिश बताया था। कहा था कि आरोपी गांव में वर्चस्व कायम करना चाहता है। यह आरोप लगाया था कि अपराधी योगेन्द्र राय उर्फ भुखल राय करीब से अपने करीबी उस्मान मियां के साथ मिलकर अपराध करते आ रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!