नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आगरा विषय पूर्व राज्यपाल द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

आगरा विषय पूर्व राज्यपाल द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
आगरा : (यशपाल गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 0 4 – अक्टूबर – 2021-सोमवार ।


                    आगरा विषय पूर्व राज्यपाल द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

अगर देश में संवैधानिक व्यवस्था नहीं होती तो मैं कभी राज्यपाल नहीं बन पाती- पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य महोदय नवचेतना जागृति संस्था उत्तर प्रदेश द्वारा स्थापित डॉ भीमराव आंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण पूर्व महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने किया। नव चेतना जागृति संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व राज्यपाल व भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती बेबी रानी मौर्य का चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल ने कहा कि यह किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। यह नव चेतना जागृति संस्था का कार्यक्रम है जो की विगत 25 वर्षों से दिन रात आप लोगों के बीच कार्य कर रही है। यह समाज का कार्यक्रम है, आगे बोलते हुए पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मैं उत्तराखंड की गवर्नर थी और मेरे ऊपर गवर्नर पद छोड़ने का कोई दबाब नहीं था। मेरे मन में एक ही बात आई थी कि जिस प्रकार गौतम बुद्ध ने समाज की सेवा के लिए, गरीबों की सेवा के लिए अपना राजपाट छोड़ दिया। उसी प्रकार मैं भी अपना राजभवन छोड़कर आप लोगों के बीच आपकी सेवा करने आई हूँ क्योंकि मुझे उस राजभवन में भी बैठकर पीड़ा रहती थी, क्योंकि कोरोना काल में हमारे भाइयों का जो जूते का व्यवसाय था। वह बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोरोना की वजह से हमारे समाज को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए मैंने सोचा की मैं तो 3 साल राज्यपाल रह ली। अब मुझें अपने लोगों के बीच रह कर कार्य करना है। बाबा साहब ने भी हमें यही समझाया है कि हमको केवल अपने लिए नहीं जीना हैं बल्कि दूसरों के लिए भी भी जीना है। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहब ने इस देश में ऐसी संवैधानिक व्यवस्था की है। जिसके कारण आज मैं राज्यपाल बन सकी। वरना मैं कभी राज्यपाल नहीं बन सकती थी। बाबा साहब के संविधान के कारण ही हमें पढ़ाई करने का अधिकार मिला। बाबा साहब ने हमें मूल रूप से शिक्षा का सिद्धांत दिया है। अगर हम उसी सिद्धांत पर आगे बढ़ते रहे तो हमें हमारे सारे अधिकार मिलते जाएंगे। इसलिए हमें अपने समाज की प्रत्येक बेटी को भी पढ़ाना चाहिए। पूर्व राज्यपाल द्वारा समाज की होनहार छात्राओं मधु, प्रियंका, कंचन, काजल, नेहा, कल्पना आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष बच्चू सिंह बौद्ध ने किया। कार्यक्रम में युवा समाज सेवी अभिनव मौर्य, महासचिव ज्ञान सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र इमल, कोषाध्यक्ष विनोद गौतम, शहर अध्यक्ष नवीन कुमार, थानसिंह इंजीनियर आदि की उपस्थिति रही।


निवेदक संस्था अध्यक्ष
बच्चू सिंह बौद्ध

मीडिया प्रभारी
वीरेंद्र इमल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!