नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भटनी सरयू में नहाने गए चार युवक डूबे, एक को बचाया गया तीन लापता – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भटनी सरयू में नहाने गए चार युवक डूबे, एक को बचाया गया तीन लापता

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
भटनी : ( हरिओम कुमार गुप्ता – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 12 – अक्टूबर – 2021-मंगलवार ।


                                          भटनी सरयू में नहाने गए चार युवक डूबे, एक को बचाया गया तीन लापता
सरयू में नहाने गए चार युवक डूबे, एक को बचाया गया तीन लापता बरहज(देवरिया) देवरिया में मंगलवार की सुबह नहाने गए चार युवक सरयू नदी…बरहज(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम देवरिया में मंगलवार की सुबह नहाने गए चार युवक सरयू नदी देवरिया में मंगलवार की सुबह नहाने गए चार युवक सरयू नदी में डूब गए। एक को लोगों ने बचा लिया गया लेकिन तीन अभी लापता हैं। हादसा बरहज क्षेत्र के पैना के पास हुआ। मौके पर एसडीएम के नेतृत्व में गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। चारो युवक पैना गांव के रहने वाले हैं।पैना गांव के रहने वाले मनोज हरिजन के पिता गोपी का पिछले दिनों निधन हो गया था। मंगलवार को उनका दशगात्र था। इसमें उनके परिजन और भाई-पट्टीदार बाल बनवाने के लिए गांव के समीप सरयू तट पर गए थे। बाल बनवाकर नदी में नहाने गया अजय (22) पुत्र तेजस, विकास (18) पुत्र मन्नू प्रसाद, अविनाश (18) पुत्र लालबहादुर और अभिषेक (20) पुत्र मनोज नदी में डूबने लगे।यह देख घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगा कर उन्हें बचाने का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने अभिषेक को तो बचा लिया लेकिन अन्य तीन युवक नदी की तेज धारा में बह गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ध्रुव कमार शुक्ल के नेतृत्व में गोताखोर लापता युवकों की तलाश में जुटे हैं। घटना के बाद से पैना गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर बरहज पुलिस भी राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!