नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखनऊ अखिलेश यादव बोले भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लखनऊ अखिलेश यादव बोले भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
लखनऊ : ( गोपीनाथ रावत – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 13 – अक्टूबर – 2021-बुधवार ।


             लखनऊ अखिलेश यादव बोले भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा

अखिलेश यादव बोले भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा लखनऊ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा प्रारंभ करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज उनकी आय छीनी जा रही है। भाजपा के लोग किसानों को और समर्थन लेने के लिए निकले हैं। उत्तर प्रदेश को धोखा मिला है। यही गंगा जमुना के बीच का इलाका है। जहां सबसे ज्यादा खुशहाली होनी चाहिए थी।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है लेकिन किसानों पर अत्याचार हो रहा है। उनसे कहा गया था कि आय दोगुनी होगी लेकिन उनकी आय छीन ली गई। आज धान खड़ा हुआ है लेकिन उसकी पैदावार की कीमत नहीं मिल रही है। एक चैनल से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि किसानों को गाड़ियों से कुचल दिया गया। उनकी जान ले ली गई। अगर भाजपा को नहीं हटाया गया तो यह उन्हीं टायरों से संविधान को कुचल देंगे। प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब बचे। जो हमारी पहचान है। सभी धर्म के लोग एक साथ प्रेम भाव से रहे। यह उसको बचाने की यात्रा है।बड़े दलों से गठबंधन के अच्छे परिणाम नहीं आए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पूर्व में भी बड़े दलों से गठबंधन किया लेकिन परिणाम नहीं आए। समय आने पर आपको पता चल जाएगा कि क्षेत्रीय दलों से समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज बिक गए। जहां हवाई जहाज खड़े होते हैं वह हवाई अड्डा बिक गया। जहां पानी के जहाज लगते हैं वह वह पोर्ट बिक गया। यह सब भाजपा राज में हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!