अयोध्या मादक पदार्थों के सेवन/बिक्री करने वाले 03 अभियुक्त अवैध स्मैक व अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
अयोध्या : ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 13 – अक्टूबर – 2021-बुधवार ।
अयोध्या मादक पदार्थों के सेवन/बिक्री करने वाले 03 अभियुक्त अवैध स्मैक व अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार
मादक पदार्थों के सेवन/बिक्री करने वाले 03 अभियुक्त अवैध स्मैक व अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं मादक पदार्थ बेचनें व सेवन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन, श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय अयोध्या के पर्यवेक्षण व श्री शमशेर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.10.2021 को उ0नि0 श्री रमेश कुमार मय हमराहियान के दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के थाना रौनाही क्षेत्र के अन्तर्गत बहद ग्राम पिलखांवा प्राथमिक विद्यालय से 50 मीटर मुबारकगंज चौराहे के पास से अभियुक्त 1. रवि कुमार पुत्र हरिराम के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 2. देवानन्द पुत्र रामचेले के कब्जे से एक अदद लोहे का नाजायज चाकू 3. ओम प्रकाश पुत्र नाथूराम के कब्जे से भूरे रंग का पाऊडर (स्मैक) वजन करीब 50 ग्राम बरामद हुआ। अभियुक्त उपरोक्त को समय 21.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। उपरोक्त बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तों उपरोक्त को वास्ते रिमान्ड मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
