अमांपुर बिजली घर पर एक मुस्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण।
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
कासगंज: ( रवीश कुमार गौतम- ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 24 – अक्टूबर – 2021-रविवार
अमांपुर बिजली घर पर एक मुस्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण।
अमांपुर । अधीक्षण अभियंता पीएम प्रभाकर, के आदेशानुसार अधिशाषी अभियंता अजय कुमार सबिता, के दिशा निर्देशन में शनिवार को अमांपुर विधुत उपकेंद्र पर एक मुस्त समाधान योजना के तहत विधुत शिविर का आयोजन किया गया।
अवर अभियंता राजपाल सिंह के नेतृत्व में लगे शिविर में 20, उपभोक्ताओं ने योजनाओं के तहत 30% जमा कर अपना पंजीकरण कराया। वहीं 5, उपभोक्ताओं ने व्याज रहित बिल जमा कर योजना का लाभ उठाया। शिविर के दौरान 2, लाख रूपए की वसूली की गई। अवर अभियंता राजपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत बकाया बिल में 100, प्रतिशत व्याज में छूट दी जा रही है। उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाये। शिविर का आयोजन 30, नवम्बर तक किया जायेगा। इस दौरान सुगरपाल सिंह, प्रभात वर्मा, विकास यादव, आशू यादव, सर्वेश कुमार, राजपाल, नाजिम, नेम सिंह, सुगड पाल, महिपाल वर्मा, प्रेम सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज ,ब्यूरो चीफ रवीश कुमार गौतम
जनपद कासगंज
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
