नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या श्रीमती रिचा वर्मा द्वारा महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य शिविर का आयोजन किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या श्रीमती रिचा वर्मा द्वारा महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य शिविर का आयोजन किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
अयोध्या : (फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 30 – अक्टूबर – 2021-शनिवार ।


    अयोध्या श्रीमती रिचा वर्मा द्वारा महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य शिविर का आयोजन किया

अयोध्या जिले के रामबली नेशनल इंटर कालेज गोसाईं गंज परिसर में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन व जनपद न्यायाधीश, फैजाबाद ज्ञान प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद श्रीमती रिचा वर्मा द्वारा महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय, महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या, लिंग जाॅंच, शिक्षा का अधिकार व दहेज संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी, बालिकाओं को दी जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं व उनके हित में बनाये गये विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी विधि की छात्रा कु0 श्वेता गुप्ता द्वारा छात्राओं को कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ अधिकार, कार्यस्थल पर छेड़छाड़/यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार के बारे में बताया गया।शिविर में रामबली नेशनल इण्टर काॅलेज के प्रबंधक श्रीकान्त जायसवाल, प्रधानाचार्य सरोज कुमार द्विवेदी, अध्यापकगण- राकेश जायसवाल,ओ0पी0 सिंह, राजकुमार तिवारी,राजेश कुमार,ज्ञानदेव वर्मा,विधि छात्रा-कु0 श्वेता गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवक एवं काॅलेज की छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!