कासगंज अमांपुर में मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
कासगंजर : ( रवीश कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 02 – नवंबर – 2021-मंगलवार ।
कासगंज अमांपुर में मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
अमांपुर में मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली अमांपुर में छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकालकर किया जागरूक अमांपुर । कस्बा में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मक्खनलाल इंटर कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने मतदाता जागरूक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा, ने हरी झंडी दिखाकर किया। जो कालेज रोड, बारहद्रारी, गुड़मण्डी, शास्त्री नगर, होते हुए कालेज परिसर पर जाकर सम्पन्न हुई। रैली में छात्र – छात्राओं ने मतदान के लिए जागरूक करने वाले संदेशों की तख्यियां हाथों में लेकर, पहले मतदान फिर जलपान, सबसे पहले करो मतदान, वोट फाॅर लोकतंत्र, जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे । जागरूकता रैली कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश सिंह राठौर ने किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सहावर रवेंद कुमार, प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा, हरिकिशोर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, बिजेश राठौर, सुधीर शर्मा, रामखिलाड़ी उपाध्याय, अनिल मोर्या, जर्नाधन तोमर, जयप्रकाश, देवेन्द्र वर्मा, लालचंद गुप्ता, विशनू वशिष्ट, आलोक चौहान, सतीश कुमार, सुनील गुप्ता, सुनील पालीवाल, दरवेश फौजी, आकाश गुप्ता, बन्टू सविता, सहित आदि शिक्षकगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
