लखीमपुर खीरी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अध्यक्षता में सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन पर बनी रणनीति कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
लखीमपुर खीरी : (उमेन्द्र वर्मा – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- १३ – नवंबर – २०२१ -शनिवार ।

लखीमपुर खीरी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अध्यक्षता में सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन पर बनी रणनीति कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अध्यक्षता में “सांसद खेल स्पर्धा” के आयोजन पर बनी रणनीति कलेक्ट्रेट में हुई बैठक, 21 व 22 नवंबर को जिला स्तर पर होगा सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम 15-16-17 नवंबर को विधानसभावार होगा ट्रायल, स्थल चयन के साथ नामित हुए नोडल अफसर लखीमपुर खीरी 11 नवंबर 2021 : गुरुवार को कलेक्ट्रेट में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी की अध्यक्षता में सांसद खेल स्पर्धा आयोजन पर अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति तय की। जिसमें मुख्य रुप से विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एडीएम संजय कुमार सिंह शामिल रहे। बैठक की शुरु में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने मिलकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पुष्प देकर स्वागत किया। सीडीओ ने बैठक की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर प्रशासन की पूरी टीम कटिबद्ध होकर काम करेगी।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे आगे चलकर युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन कर सकें। विधायक सदर योगेश वर्मा ने सांसद खेल स्पर्धा आयोजन के संबंध में अपने सारगर्भित विचार रखे। पूरी भव्यता के साथ इस कार्यक्रम को आयोजन करना है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का जिले में व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिसका जिला स्तर पर नोडल सीडीओ अनिल कुमार सिंह को बनाया है।
उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़े अफसरों को कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर जरूरी निर्देश दिए।बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि जिले में खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने एवं उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाने के उद्देश्य से ज़िला स्तर पर 21 व 22 नवंबर को सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। वहीं विधानसभावार युवाओं के ट्रायल हेतु विधानसभावार 15, 16, 17 नवंबर को ट्रायल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सभी ट्रायल स्थलों का चयन करते हुए नोडल अधिकारी नामित हैं। इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन सांसद खेल स्पर्धा के तहत कबड्डी, वालीबाल, खो-खो एवं एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पुरुषों हेतु 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, लंबी कूद, कबड्डी व वालीबाल, वहीं महिलाओं के लिए 100 मीटर व 400 मीटर, लंबी कूद, कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी। विधानसभावार आयोजित ट्रायल में 02-02 एथलेटिक, कबड्डी वालीबाल एवं खो-खो की एक-एक टीमें चयनित होंगी, जो जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगीं।इनकी रही मौजूदगी : विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, डीपीआरओ सौम्यसील सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय सहित खेल गतिविधियों से जुड़े समिति के अन्य सदस्य। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता स्थल :लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम। विधानसभा के ट्रायल स्थलों का विवरण :सदर : स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर।गोला : पब्लिक इंटर कॉलेज।मोहम्मदी : खखरा स्टेडियम मैगलगंज।निघासन : जिला पंचायत इंटर कॉलेज। पलिया : बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज। धौराहरा : राम वाटिका। श्रीनगर : जीपी इंटर कॉलेज सरवा। मितौली : आदर्श इंटर कॉलेज।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
