नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनपद कुशीनगर सीएम योगी हिंदू सेवाश्रम में फरियादियों की सुनी समस्या। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

जनपद कुशीनगर सीएम योगी हिंदू सेवाश्रम में फरियादियों की सुनी समस्या।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

कुशीनगर फरियादियों की सुनी समस्या 11 मार्च 2021
jeetendra
बहुजन प्रेरणा (दैनिक हिंदी समाचार पत्र-संपादक मुकेश भारती ; उपसंपादक -सीमा सिंह )

कुशीनगर :(BI24 N : जितेंद्र भारती ब्यूरो रिपोर्ट ) : सीएम योगी हिंदू सेवाश्रम में फरियादियों की सुनी समस्या गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में आए हुए दूर दूर के फरियादियों से समस्याओं को सुना सीएम योगी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक के दिया निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मन्दिर में नियमित दिनचर्या के बाद हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं औऱ समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही साथ अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर संजीदा रहने की नसीहत भी दी। योगी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निपटारा करने में अधिकारी लापरवाही न बरतें। परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री ने सुबह अपने आवास से निकलने के बाद गुरु गोरखनाथ औऱ ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आराधना की। मन्दिर परिसर का भ्रमण करने के बाद वह गोशाला गए और गायों के बीच आधा घण्टा गुजारा। करीब आठ बजे वह हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में फरियादी तड़के से उनका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री बारी- बारी से हर फरियादी के पास गए और उनकी समस्या सुनी फरियादियों ने अपनी समस्या का जो पत्र उन्हें दिया मुख्यमंत्री उसे तत्काल अधिकारियों को यह कहकर देते गए कि समस्या समाधान में किसी तरह की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार आईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोदक डी राव मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण रहे मौजूद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!