डॉ.आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच मथुरा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती पर शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
डॉ.आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच मथुरा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती पर शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली
संवाददाता। मथुरा :विजय कुमार – (दिनांक 16 फरवरी 2022-दिन- बुधवार)
मथुरा. विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी डॉ आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के तत्वाधान में आयोजित बोधिसत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर पुष्पांजलि एवं शोभायात्रा कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे बलदेव क्षेत्र के विधायक श्री पूरन प्रकाश एडवोकेट जी एवं अशोक कुमार मुकेश जी अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस, और श्री निधान सिंह जी पूर्व आयुक्त ने शोभायात्रा का संयुक्त रुप से आरती व पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया कार्यक्रम के संयोजक श्री सुरेश चंद्र बोस जी के द्वारा सभी लोगों से अपील की गई कि संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही आप अपने जीवन का भला कर सकते हैं,

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983)
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट जी के द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को केवल संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही खत्म किया जा सकता है और मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी जनों से अपील की कि अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य ग्रहण कराएं तभी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सच्ची पुष्पांजलि होगी,, इस अवसर पर मंच के संरक्षक त्रिलोकीनाथ कर्दम, मोहन सिंह कर्दम, कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद बौद्ध, अशोक कुमार भूकेश, निधान सिंह, ताराचंद प्रधान, मेराज अली,कृष्ण गोपाल कर्दम l,आरके फाइटर,डॉक्टर जगदीश साहू,मुन्ना,जेपी भारती,राजेंद्र प्रसाद उर्फ गुड्डू सेठ, हरी बाबू,विजय सिंह बाजना,पंचम सिंह, आजाद एडवोकेट,सतवीर सिंह,जितेंद्र निगम आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
