धौलाना पुलिस ने चोरी डकैती करने वाले गिरोह के शातिर किस्म पांच बदमाशों को गिरफ्तार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : हापुड़ -दयानंद कुमार: दिनांक 30 मार्च 2022- बुद्धवार ।
जनपद हापुड़/धौलाना पुलिस ने चोरी डकैती करने वाले गिरोह के शातिर किस्म पांच बदमाशों को घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकप चोरी करने के उपकरण अवैध असलहा एवं लाखों रूपए की नकदी के साथ किया गिरफ्तार।

धौलाना थाना प्रभारी संजय पांडे ने मुखबिर की सूचना पर अपनी तेज़ तर्रार पुलिस टीम के साथ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए 10 दिन पूर्व यूपीएसआईडीसी में स्थित फैक्ट्री में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए चोरी डकैती वाले गिरोह के शातिर किस्म के 5 बदमाशों को घटना मे प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप बोलेरो गाड़ी चोरी करने के उपकरण ₹170300 रूपए की नकदी तीन तमंचों के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि यह गिरोह चोरी डकैती लूट की घटनाओं को अंजाम देता है इस ग्रहों में 12 सदस्य शामिल हैं जिसमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है और 7 लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
