बेटी को बेचने का अंदेशा पिता ने बगैर तलाक लिए दूसरी शादी करने वाली पत्नी के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983
हापुड़ : ( दयानन्द कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )
बेटी को बेचने का अंदेशा पिता ने बगैर तलाक लिए दूसरी शादी करने वाली पत्नी के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तीर्थ नगरी बृजघाट में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें पति से बगैर तलाक लिए दूसरी शादी करने के उपरांत पूर्व पति ने अपनी बेटी को बेचने का अंदेशा जताते हुए पत्नी के विरुद्ध कराया मुकदमा पंजीकृत। गौरतलब रहे कि बृजघाट निवासी देशराज पुत्र दशरथ की शादी राजस्थान के थाना रावला क्षेत्र से एक महिला से हुई थी। इसी दौरान उस महिला ने एक बेटी को भी जन्म दिया था जिसके कुछ समय बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद रहने लगा और उसकी पत्नी ने बगैर तलाक लिए दूसरी शादी कर ली जिसके चलते देशराज को अपनी बेटी को पत्नी के द्वारा बेचने का अंदेशा हुआ जिसको लेकर उसने अपनी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
