नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हन्नू खेड़ा जाने वाली सड़क के बीच में ग्राम नगला निंन्नकू में डामर सड़क की स्थिति काफी खराब – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

हन्नू खेड़ा जाने वाली सड़क के बीच में ग्राम नगला निंन्नकू में डामर सड़क की स्थिति काफी खराब

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :  : मैनपुरी: : अवनीश कुमार:: हन्नू खेड़ा जाने वाली सड़क के बीच में ग्राम नगला निंन्नकू में डामर सड़क की स्थिति काफी खराब

सड़क पर गड्ढे, गड्ढों में पानी आवागमन में परेशानी बिछवा/मैनपुरी- बिछवा मार्ग से हन्नू खेड़ा जाने वाली सड़क के बीच में ग्राम नगला निंन्नकू में डामर सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ का सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने का फरमान यहां बेअसर है। अधिकारियों के जिम्मेदारी पूर्वक काम न करने से इस सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। एक दशक पूर्व बनी इस सड़क की दुबारा मरम्मत तक नहीं कराई गई है। यहां तक कि सड़क की पटरियों को भी कोई देखने वाला नहीं है। जिससे गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। दोनों तरफ की पटरियों पर कीचड़ पानी व हमेशा भरा रहता है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041)

साइकिल व बाइक जरा सा भी किनारे करने से लोग गिर जाते हैं। सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके पत्थर तक इधर-उधर पड़े हुए हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से लगभग 15 गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। वाहन भी आए दिन पंचर हो रहे हैं जिससे लोगों को आर्थिक परेशानी होती है।जनता के बोल -क्षेत्र के लोगो का कहना है की इस मार्ग से जिला मुख्यालय तक आवागमन करने में सहूलियत मिलती थी लेकिन मरम्मत न होने से लोगों दूसरे रास्तों से घूमकर आना-जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस सड़क की स्थिति बहुत दयनीय है। इसकी मरम्मत न होने से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क की मरम्मत न होने से साल भर चलने वाले वाहनों के टायर व ट्यूब छह माह में ही खराब हो जाते हैं। सड़क की मरम्मत कराया जाना जरूरी है। गेंहू कटाई के सीजन में लोड ट्राली पलट जाती है। मरीजों के लिए तो यह सड़क अभिशाप है। इसकी तत्काल मरम्मत होनी चाहिए।-लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता व नोडल अधिकारी इस विषय को संज्ञान में लेकर कितने दिनों में सड़क की मरम्मत कराते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!