बांदीकुई में शनिवार को तुफान का कहर10 से अधिक बिजली के पोल टूटे 20 से अधिक उखाड़े पेड
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
राजस्थान (हरीश कुमार मेहरा – ब्यूरो रिपोर्ट )
बांदीकुई में शनिवार को तुफान का कहर10 से अधिक बिजली के पोल टूटे 20 से अधिक उखाड़े पेड
शहर में शनिवार शाम आए तुफान ने तबाही मचा दी । 10 से अधिक बिजली के पोल धराशाही हो गए। 20 से अधिक पेड जड से उखड गये। मकानों की दीवार गिर गई। बिजली व्यवस्था ठप हो गई। शाम करीब 6.15 बजे अचानक आंधी शुरू हो गई बाद में बरसात के साथ आंधी ने तुफान का रूप ले लिया। करीब 15 मिनट तक जोरदार तुफान आया, तुफान के कारण शहर के गुढारोड, सिकन्दरा रोड, पुरानी अनाज मंडी, हाई स्कूल रोड, जागीर बांदीकुई सहित अन्य स्थानों पर 10 से अधिक बिजली के पोल टूट गए। जगह-जगह रास्ते जाम हो गये, इसके अलावा सिंकदरा रोड पर दुकान के बाहर लगा कांच का एलिवेशन टूट कर सड़क पर गिर गया। यातायात व्यवस्था ठप हो गई ।
रिपोर्टर :-हरीश कुमार मेहरा (413)बांदीकुई (राजस्थान)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
