नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेशनल हाईवे के पास मिली महिला की लाश, सिर के पीछे गहरा घाव, जांच में जुटी पुलिस – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

नेशनल हाईवे के पास मिली महिला की लाश, सिर के पीछे गहरा घाव, जांच में जुटी पुलिस

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता -मैनपुरी :अवनीश कुमार । । बेवर/ मैनपुरी- नेशनल हाईवे के पास अज्ञात महिला का शव मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो उनकी नजर महिला की लाश पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के सिर के पीछे गहरा घाव मिला। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी वजनदार वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है।

नेशनल हाईवे के पास मिली महिला की लाश, सिर के पीछे गहरा घाव, जांच में जुटी पुलिस

Avnish Kumar
Avnish Kumar : Bureau Report -Mainpuri UP

मामले के अनुसार रविवार सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने लक्ष्मणपुर (करौंजीहार) लिंक मार्ग के किनारे नेशनल हाईवे-91 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर शिव वीर के खेतों में एक अज्ञात महिला के शव को पड़ा देखा। मृतका की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष आंकी जा रही है, जो हल्के हरे रंग की साड़ी पहने हुए है। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने शव को शिनाख्त के लिए चोटें नोट कर मोर्चरी पर रखवा दिया।अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि किसी समय हत्या कर शव यहां फेंका गया है। महिला के सिर के पीछे किसी भारी वस्तु को मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!