करनाल हाईवे गंगनहर नानू पुल पर गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूब गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :मेरठ -राजीव नानू।
कल चार बजे के करीब जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के अंतर्गत करनाल हाईवे गंगनहर नानू पुल पर गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूब गया यह युवक टैक्टर ट्राली से ईंट सप्लाई करने का कार्य करता था कल सुबह बुढ़ाना से ईंट भरकर मेरठ के लिए चला था बुढ़ाना से और मेरठ से लौटते समय पांचली निवासी सोनू पुत्र असगर अली कादिर पुत्र छुट्टन मोनू पुत्र कन्नू मन्नान पुत्र हाजी वाकर चारों युवक ईंटों की सप्लाई करतें हैं ।

और कल चारों युवक गंगनहर में नहाने लग और चारों युवक बारी बारी से नहा रहें थे जैसे मननान दूबारा से गंगनहर डूबकी लगाने लगा तो वह गंगनहर में डूब गया जैसे ही मन्नान के परिवार को मन्नान के डूबने की सूचना मिलीं तो परिवार में कोहराम मच गया है और सभी गंगनहर नानू की तरफ दौड़ पड़े और इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मन्नान के परिवार को पुरा आश्वासन दिया कि हम पूरा प्रयास करेंगे और एनडीआरएफ टीम से सर्च अभियान चलाकर मन्नान ढूंढने का पूरा पूरा प्रयास करेंगे।
रिपोर्टर राजीव नानू जिला मेरठ से बहुजन इंडिया 24 न्यूज
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
