दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट,युवक गंभीर रूप से घायल
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :मैनपुरी-अवनीश कुमार । भोगांव/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी जुनेद पुत्र जाकिर एक शादी समारोह में डेकोरेशन लगाने जा रहा था।तभी अचानक जैसी ही अवधेश बिल्डिंग वाले की दुकान के सामने पहुंचा तभी चंदा पुत्र शब्बीर,ताज,हसनेन पुत्र चंदा निवासी रसूलाबाद ने युवक को घेर लिया। और काम को लेकर पीड़ित युवक के साथ गाली गलौज करते हुए लात घुसा लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।

युवक के सिर मे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने चिल्लाया तभी शोरगुल की आवाज सुनकर राहगीरो ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवक का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने पूरे मामले की तहरीर पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
