फरीदपुर में एक सिरफिरे ने मोबाइल की दुकान में बम रखने की सूचना देकर सनसनी मचा दी
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : फरीदपुर :वाजिद अली \ नईम अली : फरीदपुर में एक सिरफिरे ने मोबाइल की दुकान में बम रखने की सूचना
देकर सनसनी मचा दी
मोबाइल की दुकान में नकली बम रखकर मचाई सनसनी,बोला तेरी बिल्डिंग को बम से उड़ा दूंगा फरीदपुर फरीदपुर में एक सिरफिरे ने मोबाइल की दुकान में बम रखने की सूचना देकर सनसनी मचा दी। उसने कहा कि दुकान में स्टूल के नीचे एक बैग रखा है,जिसमे बम रखा है। जिस से बच मिले तो बचो वरना दुकान सहित सभी लोग बम के धमाके से उड़ जाएंगे। मोबाइल की दुकान में सिरफिरे ने रखा नकली बम फोन कटने के बाद ही स्टूल पर बैठा व्यापारी दहशत में आ गया। उसने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर डंडे से बैग उठाकर नाली में फेंक दी। लेकिन व्यापारी फिर भी दहशत में रहा उसने नाले से बैग उठाकर चेक किया। तो उसमें संदिग्ध टाइम बम जैसा कुछ निकला। दुकान स्वामी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।फरीदपुर नगर के बीसलपुर रोड पर साजिद हुसैन की सैफी इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल की दुकान है। दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति जो कि पीला कुर्ता, टोपी, जींस पेंट, मुंह पर रुमाल बांधे हुए फोन पर बात करते हुए दुकान में आया और स्टूल के नीचे बैग रखकर चला गया। सिरफिरा बोला तेरी बिल्डिंग
को बम से उड़ा दूंगा कुछ देर बाद उसने फोन करके कहा तुम्हारी दुकान में मैंने बम रख दिया है बचा सकता है तो अपने परिवार को बचा, तेरी बिल्डिंग को मैं बम से उड़ा दूंगा।दुकान स्वामी ने तुरंत चेक किया तो उसने बैग रखा देखा। और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। बैग में निकला नकली बम मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग में देखा कि पतले बांस की लकड़ी एक दूसरे से टाइप में चिपकी हुई है। वहीं उसमें हाथ की एक टाइमिंग घड़ी थी और एक सेल लगा हुआ था।और उसमे टॉर्च के बल्ब भी लगे हुए थे।बिल्कुल बम जैसी बनाबट बनाकर उसको बैग में रखा गया था। अज्ञात सिरफिरे की तलाश में जुटी पुलिस चेक करने के बाद बैग को नाले में फेंक दिया।लेकिन दुकान स्वामी फिर भी दहशत में रहा उसने फिर से नाले से बैग निकलवा कर उसे चेक किया। घटना की तहरीर दुकान स्वामी ने थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुकान स्वामी को दहशत में लाने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने बम जैसा आइटम बनाकर दुकान में रखा था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
