प्राथमिक विद्यालय देवगंज में छात्र, छात्राओं को यातायात नियमों की दी गयी जानकारी
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : मैनपुरी :अवनीश कुमार : प्राथमिक विद्यालय देवगंज में छात्र, छात्राओं को यातायात नियमों की दी गयी जानकारी
प्राथमिक विद्यालय देवगंज में छात्र, छात्राओं को यातायात नियमों की दी गयी जानकारी बिछवां/मैनपुरी बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में छात्र , छात्राओं को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी गयी और छात्र , छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई । वहीं प्राथमिक विद्यालय जैली पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवगंज में गुरुवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र , छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी । छात्र , छात्राओं को सड़क पर होने बाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया । ग्राम प्रधान कोतवाल सिंह शाक्य ने छात्र ,छात्राओं को संवोधित करते हुये कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचना है तो सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखें तव ही पार करें , ओवरटेक करने से बचें , हमेशा हैलमेट का प्रयोग करें । घर में कोई वाहन चलाता है तो वह सीट वैल्ट का हमेशा प्रयोग करे ,सड़क पार करते समय जल्दबाजी न करें । इधर उधर देखकर ही सड़क पार करें , सड़क पर अपनें बायें ही चलें । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजीव कुमार पाण्डेय , मनोज कुमार , पवन कुमार , शिवओंम सिंह , बेबी , सरोजनी देवी , सुधीर कुमार , राजीव कुमार आदि लोग मौजूद थे । प्राथमिक विद्यालय जैली पर प्रधानाध्यापक संजीव दीक्षित के साथ ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
