नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस अधीक्षक के आदेश को भी दरकिनार करते है यहाँ के दारोगा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पुलिस अधीक्षक के आदेश को भी दरकिनार करते है यहाँ के दारोगा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : जौनपुर : संतोष कुमार : पुलिस अधीक्षक के आदेश को भी दरकिनार करते है यहाँ के दारोगा

सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ा लोग दहशत में पुलिस अधीक्षक के आदेश को भी दरकिनार करते है यहाँ के दारोगा थाना के दरोगा की लापरवाही से यहां घटनाएं बढ़ रही हैं जिसका स्वयं जिम्मेदार यहां के दरोगा है जौनपुर, शाहगंज सर्किल के सरपतहां थाना क्षेत्र में चोरी ,डकैती, लूट की दिनदहाड़े घटनाएं घटना आम साबित हो गई हैं। ऐसी घटनाओं के मामले में यह थाना अग्रणी साबित हो रहा है। आए दिन राहगीरों के साथ चोरी ,लूट और छिनैती जैसी घटनाएं घट रही हैं। थाना से महज कुछ मीटर के अंदर ही दबंग, मनबढ़ और अराजक तत्वों की भरमार हो गई है।हौसलेबुलंद अपराधियों, चोर ,डाकू पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए चोरी छिनैती की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के सामने खुलेआम ताल ठोक रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है यहां के दरोगा चोट डकैतों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विशेष वीरता पुरस्कार से सम्मानित ,इनकाउंटर स्पेशलिस्ट और तेजतर्रार कप्तान अजय कुमार साहनी भी ऐतराज़ नहीं कर पा रहे हैं।आम जनता तहरीर लेकर थाने का चक्कर लगाती है कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी एफ आई आर दर्ज नहीं होती है।इस समय थाने से चंद दूरी पर घटनाएं घट रही हैं लेकिन पुलिस चुपचाप तमाशा देख रही है।लोगों का कहना है कि जो भी पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर थाने पर आता है उसकी सुनवाई नहीं होती है।ऐसा बताया जाता है कि शिकायतकर्ता और पीड़ितों को पता ही नहीं होता है और अधिकारी कर्मचारी शिकायत का निस्तारण कर देते हैं।इस समय उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी पता नहीं किस स्वार्थ में आकर दबंगों और माफियाओं पर इस तरह से मेहरबान हो गए हैं कि कानून संविधान और लोकतंत्र की उन्हें कोई परवाह भी नहीं है। थाना क्षेत्र में भय और अराजकता का माहौल इस कदर व्याप्त है कि जनता न्याय के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। यहां तक कि लोग शाम होने के बाद अपने घर से इस डर से बाहर निकलने से कतराते हैं की कोई चोरी डकैती और छिनैती की कोई घटना न घट जाए उनके साथ।जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का न तो डर है और ना ही न्यायालय का।सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति को इस तरह से पलीता लगाया जा रहा है। घटना दरोगा की लापरवाही से बार-बार घटनाएं घटित हो रही है ऐसा लगता है अपराधियों से दरोगा मिले हुए हैं अपराधी पकड़ से बाहर क्यों नहीं है पुलिस अधीक्षक के आदेश का भी अनुपालन यहां के दरोगा नहीं कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!