नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सपा के कद्दावर नेता वा रामपुर सदर से विधायक मो आजम खान आज सीतापुर जेल से रिहा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सपा के कद्दावर नेता वा रामपुर सदर से विधायक मो आजम खान आज सीतापुर जेल से रिहा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता -रामपुर -सुमित कुमार।सपा के कद्दावर नेता वा रामपुर सदर से विधायक मो आजम खान आज सीतापुर जेल से रिहा

रामपुर से सपा विधायक और पार्टी का मुस्लिम चेहरा आजम खान 27 महीने के बाद सीतापुर जेल से बाहर निकलकर रामपुर पहुंच चुके हैं. इस बीच सियासत रामपुर से लखनऊ तक गर्म है. सभी की निगाहें आजम खान के अगले सियासी कदम पर है कि क्या वो सपा के साथ ही रहेंगे या फिर नया सियासी ठिकाना तलाशेंगे।

Azam Khan Jail se huye riha

रामपुर 20 मई 2022 शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल के बाहर आजम खान से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई.  शिवपाल ने मीडिया से बात करते कहा कि हम लोग समाजवादी हैं और हमेशा नेताजी से हम लोगों ने सीखा है सुख और दुख में साथ रहना और कहीं पर भी सुख-दुख में अगर साथी संकट में हैं. अखिलेश के नहीं आने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि ये तो अखिलेश यादव से पूछिए न, आजम भाई हमारे साथी हैं. हमारी बात आज भी हुई और आगे भी होती रहेगी।
दरअसल, माना जा रहा है कि आजम खान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज है. आजम के करीबी नेताओं ने तो पहले ही अखिलेश यादव के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. आजम समर्थकों ने आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले मुस्लिम नेता की रिहाई के लिए अखिलेश यादव ने कोई प्रयास नहीं किया. आजम के कई समर्थकों ने सपा को अलविदा भी कह चुके हैं. इसीलिए माना जा रहा है कि आजम खान अब सपा और अखिलेश से किनारा कर सकते हैं।

बहुजन इन्डिया 24 न्यूज- सुमित कुमार, रामपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!