भारतीय दलित पैंथर ने सराय सूरत थाना फरघान बलात्कार मामले में गिरफ्तारी को लेकर डीएम खीरी को सौपा ज्ञापन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -लखीमपुर खीरी -सर्वेश राज ।
भारतीय दलित पैंथर ने सराय सूरत थाना फरघान बलात्कार मामले में गिरफ्तारी को लेकर डीएम खीरी को सौपा ज्ञापन-भारतीय दलित पैंथर ने अपने ज्ञापन में बताया की मनीराम पुत्र बूधर निवासी ग्राम सराय सूरत थाना फरघान खीरी का निवासी है दिनांक 5 मई 2022 की रात्रि करीब 11:00 बजे पीड़ित की 8 वर्षीय पुत्री को घर से गांव का ही सर्वेश उर्फ भूरे पुत्र सरवन जबरिया उठा ले गया

और गांव के ही प्राइमरी स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म बलात्कार किया और मारा-पीटा जिसमें थाना फरदान में पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की तरफ से एफ आई आर दर्ज कर ली गई जिसकी एफ आई आर संख्या 193 / 2022 है किंतु पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने में ढिलाई बरती जा रही है और पुलिस इस प्रकरण को लेकर पूरी तरीके से लापरवाह दिख रही है जबकि इस घटना को घटित हुए पूरे 15 दिन हो चुके हैं यदि 1 सप्ताह के अंदर अपराधी सर्वेश की गिरफ्तारी करके पुलिस द्वारा जेल नहीं भेजा जाता है तो संगठन द्वारा आंदोलन सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
