नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता -लखीमपुर खीरी -अमरेन्द्र सिंह । पत्र सूचना शाखा (मुख्यमंत्री सूचना परिसर) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ: 19 मई, 2022- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना की उपस्थिति में विधान सभा स्थित नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने नेवा सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर उसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिकीकृत विधान सभा मण्डप का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने विधान सभा स्थित नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया

विधान सभा अध्यक्ष ने आगामी सत्र में ई-विधान के संचालन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। ज्ञातव्य है कि नेवा (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) सेवा केन्द्र में विधान सभा सदस्यों, विधान सभा सचिवालय तथा राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को ई-विधान से सम्बन्धित कार्याें पर ओरिएण्टेशन/प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। नेवा सेवा केन्द्र में आधुनिक कम्प्यूटरों के साथ प्रशिक्षण व संचार हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी होगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव विधान सभा श्री प्रदीप दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!