नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 8 साल की नाबालिक बच्ची के साथ स्कूल में दरिंदगी करने वाले वान्टेड रेपिस्ट को आखिरकार क्राइम ब्रांच व फरधान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

8 साल की नाबालिक बच्ची के साथ स्कूल में दरिंदगी करने वाले वान्टेड रेपिस्ट को आखिरकार क्राइम ब्रांच व फरधान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::लखीमपुर खीरी : : सर्वेश कुमार राज :: 8 साल की नाबालिक बच्ची के साथ स्कूल में दरिंदगी करने वाले वान्टेड रेपिस्ट को आखिरकार क्राइम ब्रांच व फरधान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया

पुलिस मुठभेड़ में वान्टेड रेपिस्ट के पैर में लगी गोली गिरफ्तार, खीरी जनपद के फरधान थाना क्षेत्र में 8 साल की नाबालिक बच्ची के साथ स्कूल में दरिंदगी करने वाले वान्टेड रेपिस्ट को आखिरकार क्राइम ब्रांच व फरधान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी भूरे पैर में पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया है। जिसका पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक खीरी जनपद के फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम बच्ची को गांव का ही शातिर अपराधी सर्वेश उर्फ भूरे 5मई को घर से उठा कर ले गया था। वहशी सर्वेश उर्फ भूरे ने गांव के सरकारी स्कूल में ले जाकर मासूम बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात के खुलासे के लिए खीरी पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने फरधान पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को लगा रखा था। शुक्रवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी बेहजम अल्लीपुर के पास जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व फरधान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली। शातिर अपराधी भूरे ने खुद को पुलिस से घिरा पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें पुलिस की गोली लगने से भूरे जख्मी हो गया। जिसे पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गिरफ्तार रेपिस्ट भूरे के पास से एक देशी तमंंचा मय खोख व जिन्दा कारतूस बरामद हुए।खीरी अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ घटित घटना के बीस हजार के इनामी अभियुक्त सर्वेश उर्फ भूरे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, मुठभेड़ में अपराधी भूरे के पैर में गोली लगी लगी है। जिसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!