गोंडा के तीन श्रेष्ठ व दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: गोंडा : : राम बहादुर मौर्य :: गोंडा के तीन श्रेष्ठ व दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
जनपद गोंडा के तीन श्रेष्ठ व दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता व पिछले उपलब्धियों को देखते हुए पीयूष कुमार राजभर अंडर 54 किलो भार वर्ग में बने जनपद के सर्वश्रेष्ठ बालक व वैष्णवी चौधरी बनी सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी l उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा जनपद के श्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग से नेहा गुप्ता व अंशिका मौर्या बालक वर्ग से हर्षित चौधरी ,आयुष कुमार राजभर को श्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया वही जनपद के अंडर 54 किलो भार वर्ग में पीयूष कुमार राजभर को सर्वश्रेष्ठ बालक खिलाड़ी व अंडर 44 किलो भार वर्ग में वैष्णवी चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित किया गया जिन्हें 2100 -2100 रुपए का चेक, किट व ट्रॉफी , स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर जिला अधिकारी ने खिलाड़ियों का
मनोबल बढ़ाते हुए कि आज के युग में पढ़ाई के साथ साथ युवा खेल में भी अपना भविष्य बना सकते हैं और इस आत्मरक्षा जैसे खेलों में छात्र छात्राओं को और जुड़ने की आवश्यकता है जिससे वह अपनी आत्मरक्षा तो कर सकें साथ ही साथ प्रदेश व देश का नेतृत्व कर जनपद का नाम गौरवान्वित कर सकें यह जनपद के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं व अन्य खिलाड़ियों अभिभावकों के लिए एक मिसाल है जिन्होंने विगत कई प्रतियोगिताओं मैं अच्छा प्रदर्शन किया और आज जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने उन्होंने वैष्णवी चौधरी के अभिभावक की भी तारीफ की जिनके प्रेरणा से आज उनकी तीनों बालिकाएं ब्लैक बेल्ट है और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं वहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पीयूष राजभर व उनके भाई आयुष दोनों ही ब्लैक
बेल्ट है और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद को पदक दिलाया ऐसे खिलाड़ियों को देख अन्य अभिभावक भी प्रेरित होंगे कि आज बालिकाएं भी किसी से कम नहीं उन्होंने समस्त खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गोंडा ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज की सराहना की जिनके कुशल नेतृत्व से विगत 20 सालों से ताइक्वांडो क्षेत्र में गोंडा का नाम रोशन हो रहा है। अवसर पर प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा , अरुण चंद नागर ,संदीप चौहान को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी उमेश शाह व संजू छाबड़ा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में रोजवुड इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सरिता पांडे, भैया राघव राम पांडे स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राधा कुंड उत्तम नागेश व सुरजीत वर्मा समेत समस्त अभिभावक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज ने सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने खेल के प्रोत्साहन व खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करने हेतु अपना बहुमूल्य समय दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
