18 लीटर कच्ची शराब व बनाने को उपकरण सहित चार को पकड़ा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता – -लखीमपुर खीरी -अमरनाथ : सम्पूर्णानगर- खीरी। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम घोला में अवैध रूप से शराब बनाने के उपकरण सहित 18 लीटर कच्ची शराब तथा 140 लीटर लहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया पकड़ा गया।

आरोपी सुभाष पुत्र बाबूराम निवासी सुमेर नगर राजाराम पुत्र मुंदिका निवासी नसबंदी टोला सुमेरनगर बच्चा बाबू पुत्र स्वर्गीय स्वारथ भारती निवास निवासी सुमेर नगर पप्पू पुत्र बाबूराम निवासी सुमेर नगर चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। टीम मै उप निरीक्षक आशीष सहरावत कांस्टेबल अंकित कुमार सुनील कुमार सौरभ दिवाकर अक्षय चंद्रवंशी रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
