उत्तर प्रदेश सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदेश को दरकिनार कर कर रही है अपनी मनमानी
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -बम्हनपुर -लखीमपुर खीरी -अमरेन्द्र सिंह :उत्तर प्रदेश सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदेश को दरकिनार कर कर रही है अपनी मनमानी। निघासन विकासखंड के ग्राम पंचायत दौलतापुर की महिलाओं ने संबंधित आंगनबाड़ियों के खिलाफ किया है जमकर प्रदर्शन।याद रहे कि निघासन बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू वर्मा की स्वच्छ छवि को धूमिल कर रही है आंगनबाड़ी कार्यकत्री।शासन का आदेश है कि पुष्टाहार आंगनबाड़ियों को रिसीव होते ही तत्काल गर्भवती धात्री महिलाओं को वितरित कर दिया जाए पर इस को नहीं मानती हैं दौलतापुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री।R. 24 न्यूज से बातचीत में महिलाओं ने बताया कि पिछले 4 माह से हम लोगों को पुष्टाहार वितरित नहीं किया गया है।जबकि छोटे-छोटे बच्चे भी हैं कुछ गर्भवती धात्री महिलाएं भी हैं फिर भी विद्यावती जो आंगनबाड़ी हैं उन्होंने पुष्टाहार वितरित नहीं किया है।हम लोगों की यदि यहां सुनवाई नहीं होगी तो सीधे मुख्यमंत्री जी के पास जाकर इसकी शिकायत करेंगे जब राशन व पुष्टाहार सरकार द्वारा दिया जा रहा है तो हम लोगों को क्यों नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने शीघ्र ही समस्या को दूर करवाने की मांग की है।इस संबंध में जब बाल विकास परियोजना अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया महिलाओं ने यदि ऐसी शिकायत की है कि 4 माह से उनको पुष्टाहार नहीं मिला है तो मैं तत्काल मौके पर पहुंच कर इसकी जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करूंगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
