मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपी की एसओ ने किया गिरफ्तार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: उधमसिंहनगर :: वसीम हुसैन : : मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपी की एसओ ने किया गिरफ्तार
मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपी की एसओ उधमसिंहनगर ने किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा एस0ओ0जी0 जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ सट्टा कराने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन जनपद उधमसिंह नगर के निर्देशन में प्रभारी एस०ओ०जी०कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा दिनांक 21-05-2022 को थाना गदरपुर के डोग पूरी मजार के पास मुखबिर की सूचना पर DC और MI के IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 02 व्यक्ति आशीष गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 गदरपुर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर व पंकज कश्यप उर्फ मंगत पुत्र राजकुमार निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से IPL सट्टे से सम्बन्धित 02 अदद मोबाइल फोन व 36000/- हजार रुपये नगद सट्टा रजिस्टर, पेन, व एक मोटर साइकिल प्लेटिना UK 06AS 5972 बरामद हुए। अभियुक्त के मोबाइल फोन में IPL के मैंचों के दौरान कई लोगों द्वारा अभियुक्त के माध्यम से सट्टा लगाने और करीब पच्चास लाख रुपये से अधिक का फोन पे व गूगल पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि हुई तथा मोबाइल फोन में कई लोगों की सट्टा लगाने हेतु वाईस रिकार्डिंग भी प्राप्त हुई है जिसमें कई स्थानीय युवकों के IPL का सट्टा खेलने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में दोनों द्वारा गदरपुर क्षेत्र के उमेश गुप्ता के लिए सट्टा करने और आगे सट्टा का पैसे हल्द्वानी गदरपुर रुद्रपुर क्षेत्र से एकत्र कर उमेश गुप्ता को लेनदेन करने की बात कबूली है।इस बात का मोबाइल मैं एवडिंस भी मौजूद है। जिसकी जांच की जा रही है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त व फरार अभियुक्त उमेश गुप्ता के विरुद्ध थाना गदरपुर में जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
