नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंधी से हुआ आम की फसल को नुकसान,पानी से मिली झुलसाती गर्मी से राहत – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

आंधी से हुआ आम की फसल को नुकसान,पानी से मिली झुलसाती गर्मी से राहत

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: आंधी से हुआ आम की फसल को नुकसान,पानी से मिली झुलसाती गर्मी से राहत

आंधी से हुआ आम की फसल को नुकसान,पानी से मिली झुलसाती गर्मी से राहत किशनी/ मैनपुरी -कई दिनों से तन झुलसाती गर्मी से आमजन परेशान हो रहे थे। हीट स्ट्रोक के केस भी बडी तादात में बढ रहे थे। आम जन के अलाबा पशु और पक्षी भी भीषण गर्मी के कारण न सिर्फ परेशान थे वल्कि बीमार भी पड रहे थे। इसे प्रकृति का वरदान कहा जाय या कुछ और कि जरा सी देर में नजारा बदल गया। सोमवार की दोपहर अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल भी छा गये। इसके बाद तेज धूलभरी आंधी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त सा होगया। कुछ ही देर के बाद पानी की ठंडी ठंडी फुहारों ने लोगों में खुशी फैलादी। बच्चे घरों के बाहर तथा छतों पर आकर मौसम की पहली बरसात का आनन्द लेने लगे। धूलभरी आंधी कुछ ही देर में ठंडी हवाओं में बदल गई और मौसम सुहाना होगया। तेज आंधी के कारण कई जगह बिजली के खम्बे टूटने की सूचना मिली। इसके बाद बिभाग के लाइन मैनों ने क्षेत्र के बिभिन्न गांवों की पेट्रोलिंग कर नुकसान का पता लगाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!