पुलिस ने पकडा सवा कुंटल गांजा पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: पुलिस ने पकडा सवा कुंटल गांजा पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने पकडा सवा कुंटल गांजा पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल किशनी/ मैनपुरी- थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो वाहनों से 125 किलो गांजा वरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार को जब थाना एलाऊ बॉर्डर पर थे। तभी मुखबिर ने उनको सूचना दी कि बेबर की ओर से दो वाहनों पर गांजा कुसमरा की ओर आ रहा है।सभी पुलिस कर्मी कुसमरा से कुछ पहले नुनारी मोड़ पर खडे होगये और चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक ट्रक तथा टाटा नेक्शन कार आजी दिखी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोका तो नेक्शन में बैठे दो लोग उतर कर भागने लगे जिन्हैं पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों में बैठे सभी लोगों को हिरासत में लेलिया। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक संख्या एचआर09डी6220 के छत पर बने टूल बाॅक्स में पन्द्रह छोटे तथा नौ बडे पैकैट वरामद हुये तथा नेक्शन कार संख्या यूपी87एस 3631 की डिग्गी में नौ बडे पैकैट गांजा वरामद हुआ। तौलने पर सारे पैकटों का बजन 125 किलो निकला। ट्रक चालक राजबीर पुत्र रामसनेही लाल जाटव ने बताया कि वह कीट नाशक दबाइयां लेकर दिल्ली जा रहा था पर तीस हजार के लालच में फंस कर तथा आरिफ उर्फ लालू खां पुत्र रशीद निवासी अहरौली कासगंज के कहने पर गांजा गाडी में रख लिया था।दूसरे ने अपना नाम आशिक अली पुत्र अमर मोहम्मद,संजू खां पुत्र इस्लाम खां निवासीगण आरिफपुर थाना सिकन्दराराउ हाथरस,अनीश खां पुत्र बसीर खां निवासी अहरोली कासगंज,दीपक वर्मा पुत्र राममूर्ति निवासी मोहन कस्बा कासगंज जो कि नेक्शन गाडी का चालक था। छटे व्यक्ति ने अपना नाम भोला उर्फ फरदीन खां पुत्र जीमल खां अहरौली कासगंज बताया। उनका कहना है कि संजू ने बताया कि उसका वहनोई आरिफ ही गांजा मंगबाता है। उसे तो नेक्शन गाडी किराये पर लेकर भेजा गया है। सभी ने मिलकर छिवरामऊ बेबर के बीच गांजे को बपने कब्जे में लेलिया और किशनी की ओर आने लगे। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज कर पकउे गये सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
