भीषण गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना बारिश से फसलों को भी फायदा
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: भीषण गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना बारिश से फसलों को भी फायदा
भीषण गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना बारिश से फसलों को भी फायदा बिछवा /मैनपुरी – आखिर भीषण गर्मी से निजात मिल ही गयी । रात में भी हवा चलने से गर्मी में कमी आयी वहीं सुवह धूप निकलने के बाद अचानक हवाएं चलने व बारिश होंने से जहां तापमान में गिरावट आयी वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया । बारिश से फसलों को भी फायदा हुआ । कई दिनों से भीषण गर्मी से जनमानस परेशान था पर वीते रविवार की रात में हवाएं चलने से गर्मी में कुछ गिरावट आयी वहीं सोमवार की सुवह तेज धूप निकली लेकिन थोड़ी देर बाद धूल भरी आंधी चलने और बारिश होंने से तापमान में गिरावट आयी और मौसम खुशनुमा व सुहावना हो गया । जनमानस को भीषण गर्मी से राहत मिल गयी । जहां गर्मी से जनमानस को निजात मिली वहीं मक्का , मूँगफली , उदड़ , मूँग आदि की फसलों को फायदा हुआ है । वहीं किसानों को खेत जोतने के लिए पलेवा नहीं करना पड़ेगा बल्कि पानी बरसने से खेतों की जुताई भी हो जायेगी जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
