नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एससी, बीसी विद्यार्थियों की छात्रवृति को लिए 1 जून को होगा विशाल रोष प्रदर्शन : रवि नागर – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

एससी, बीसी विद्यार्थियों की छात्रवृति को लिए 1 जून को होगा विशाल रोष प्रदर्शन : रवि नागर

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : हरियाणा : : :: एससी, बीसी विद्यार्थियों की छात्रवृति को लिए 1 जून को होगा विशाल रोष प्रदर्शन : रवि नागर

दिनांक : 24 मई 2022 एससी, बीसी विद्यार्थियों की छात्रवृति को लिए 1 जून को होगा विशाल रोष प्रदर्शन : रवि नागर सफीदों : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सफीदों में डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (DASFI) इकाई सफीदों ने अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग की 2014 के बाद से रुकी हुई छात्रवृति को लेकर कॉलेज में छात्रों के साथ मीटिंग की जिसकी अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष रवि नागर ने की । रवि नागर जी ने बताया कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में मिलने वाली सुविधाओं को सरकार बार बार किसी न किसी कारण का बहाना बनाकर खत्म करना चाहती है जिसकी वजह से विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृति योजना को पूरी तरह छात्रों तक नहीं पहुंचाया जा रहा । हरियाणा सरकार जानबूझकर एससी, एसटी ओबीसी छात्रों को मिलने वाली हर सुविधा को खत्म करने का प्रयास कर रही है जिसके बारे में राज्यपाल व केंद्र सरकार को कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं किया गया। अगर एससी एसटी ओबीसी विद्यार्थियों की रुकी हुई छात्रवृति 26 मई तक नहीं दी गई तो डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया छात्रसंघ व हरियाणा के समस्त अंबेडकरवादी संगठन 1 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे । मीटिंग में साहिल, शिवचरण, मोहित, सौरभ, पूनम, दामिनी, विकास, हरमन, दीप, मोंटी , प्रिंस छापर, अरूण , दिलसेद, गोरव, राकेश,अभिषेक व बहुत से छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!