नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संदिग्ध परिस्थितियों में नगला दलेल के युवक की दुबई में मौत परिजनों में मचा कोहराम – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में नगला दलेल के युवक की दुबई में मौत परिजनों में मचा कोहराम

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : आगरा : : सतीश कुमार :: संदिग्ध परिस्थितियों में नगला दलेल के युवक की दुबई में मौत परिजनों में मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में नगला दलेल के युवक की दुबई में मौत परिजनों में मचा कोहराम पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला दलेल के एक युवक की दुबई में नौकरी करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, दुबई से फोन आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, घटना को लेकर परिजन चिंतित है आखिर कैसे युवक की मौत हुई है।जानकारी के अनुसार दामोदर पुत्र करन सिंह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी गांव नगला दलेल थाना पिनाहट परिजनों के मुताबिक युवक 11 नम्बर 2021 को अपने गांव से सऊदी अरब दुबई में एक होटल में नौकरी करने गया था। तब से वह दुबई में ही नौकरी कर रहा था। मंगलवार को दोपहर सऊदी अरब दुबई से परिजनों को एक फोन कॉल आया कि उनके पुत्र दामोदर की अचानक मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। नौकरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण परिजनों द्वारा फोन पर पूछा गया तो बताने वाले व्यक्ति ने उन्हें कोई कारण नहीं बताया। जिससे चिंतित परिजनों में पुत्र की मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि दुबई में कई बार फोन करने के बावजूद भी उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल रहा है और युवक की मौत का कारण नहीं बताया गया है। अचानक युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवक की मौत की खबर को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलने और भारतीय दूतावास में संपर्क करने की बात कही है। ताकि युवक की मौत का कारण और सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!