नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ एएसआई की हृदयगति रुकने से हुई मौत – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ एएसआई की हृदयगति रुकने से हुई मौत

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : :अवनीश कुमार :: अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ एएसआई की हृदयगति रुकने से हुई मौत

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ एएसआई की हृदयगति रुकने से हुई मौत पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष, तहसीलदार ने दी श्रद्धांजलि किशनी/मैनपुरी- अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी कर रहे सीआरपीएफ एएसआई की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी।सैनिक का शव गांव आने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष, तहसीलदार व थानाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के डांडेहार निवासी सुभाष चन्द्र पाल 1992 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में दिल्ली में 243 बटालियन में एएसआई के पद पर तैनात थे। सुभाषचंद्र की यूनिट की कम्पनी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगी हुई थी।रविवार रात को सुभाषचंद्र खाना खाकर कैम्प में सो गए।सोमवार की सुबह पांच बजे साथी हेडकांस्टेबल अवधेश कुमार ने कैम्प में सुभाषचंद्र को चाय पीने के लिये जगाया तो वह नहीं उठे। सैनिक उन्हें डॉक्टर के पास ले गए जहां उन्हें हृदयगति रुकने से मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार शाम को सुभाषचंद्र के शव को श्रीनगर से हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया। मंगलवार सुबह 8 बजे सैनिक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव को लेकर आये सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजीव कुमार ने सैनिक सुभाषचंद्र के बेटे अरविंद पाल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। मृतक सुभाषचंद्र की तीन बेटे व एक बेटा है। जिसमें से एक बेटे व एक बेटी की शादी हो चुकी है दो बेटियां अविवाहित हैं। मृतक की पत्नी सरिता देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुबह साढ़े दस बजे सैनिक का गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।सैनिक को पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, तहसीलदार कमल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रधान उमेश शर्मा, मातादीन यादव, नीरज पाल, बलवीर सिंह धनगर, अनुरूप पांडे, शिवम राजावत, सनी शुक्ला, दीपचंद्र पाल, ध्रुव मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!