नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुरावली के अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोज़र – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कुरावली के अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोज़र

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: कुरावली के अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोज़र

कुरावली के अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोज़र। कुरावली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जो अब बुलडोज़र सरकार के नाम से भी जानी जाती है। जिसने प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ एक मुहीम सी छेड़ दी है। तो वही प्रशासन भी अतिक्रमण हटवाने के लिए फुल एक्शन मोड में है। कुछ इसकी प्रशंसा कर रहे है तो कुछ विरोध, पर देखने की बात तो ये है कि जिन स्थानों पर जाम की समस्या होती थी उन मार्गो पर वाहन बड़ी आसानी से गुज़र रहे है। तो वही कुरावली में भी प्रशासन ने बाबा का बुलडोज़र चला दिया है। एस डी एम ने 24 घण्टे का समय दे कर हाइ वे पर पुरानी लहसुन मंडी से भारती इंटर कालेज तक सभी अतिक्रमण हटा दिया। इस कार्यवाही में प्रशासन से संजय कुमार वर्मा (सी ओ), कल्पना बाजपाई (ई ओ), भोलू सिंह भाटी (एस एच ओ), राहुल देव (एस आई), सुरेश चंद्र (एस आई), मुकुल कुमार(एस आई), राज कुमार(एस आई), व पुलिस बल मौजूद था।प्रशासन ने 4 बजे से थाने के सामने से प्रारम्भ कर अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिया जो कि टीन, पटिया और स्लिप हटाते हुए भारतीय इंटर कालेज तक गया उसके बाद लोटता हुआ आया और फिर पुरानी लहसुन मंडी पहुच। तो वही इस कार्यवाही का विरोध नगर चियरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र वर्मा करते दिखे।अतिक्रमण को लेकर तीखी बहस जिनकी तहसील दार से तीखी बहस भी हो गई। तहसीलदार, सी ओ और चैयरमैन प्रतिनिधि के बीच बहस का मुख्य कारण प्रशासन की वादा खिलाफी था जिसमे धर्मेन्द्र वर्मा कह रहे थे कि मीटिंग में एस डी एम ने पिले पोल के लिए बोला था लेकिन नाले पार तक सब ध्वस्त कर दिया। अगर वो मीटिंग में कह देते की मुझे नाले तक साफ चाहिए तो उन्हें सब साफ मिलता दुकानदारो का इतना नुकसान नही होता। जिसमे अधिकारी का कहना था कि वो सिर्फ कानून का पालन कर रहे है। जहा तक सरकारी जमीन है वो खाली चाहिए। तो वही आलोक गुप्ता ने भी अपनी आपत्ति जताते हुए अधिकारी से बात की और अधिकारियों को मोहलत देने की बात कही जिस पर अधिकारी ने बताया कि कई बार मीटिंग कर काफी समय दे चुके है। जिसके लिए 1 मीटिंग कुछ दिनों पहले और एक मीटिंग 24 घण्टे पहले कर सभी को सूचित कर दिया था, अब सिर्फ कार्यवाही होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!