दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर रामपाल फौजी ने किया शुभारंभ
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर रामपाल फौजी ने किया शुभारंभ
तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में लिया भाग गांव के युवाओं को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधान ने कराई प्रतियोगिता बिछवा/ मैनपुरी- विकास खंड सुल्तानगंज के गांव मरहरी में सोमवार को सुबह हन्नू खेड़ा वलालपुर मार्ग पर 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया | प्रतियोगिता में रामपाल सिंह फौजी हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता को रवाना किया।तेज पटाखे की आवाज के साथ धावकों ने दौड़ना प्रारंभ किया आगे और पीछे सुरक्षा की दृष्टि से बाइक सवार कमेटी के प्रबंधक ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गयी । दौड़ में प्रथम धावक रहे अंकुल पुत्र मुनेश कुमार निवासी छोटी मरहरी दूसरे स्थान पर अमित पुत्र विजय सिंह तृतीय हरीश पुत्र निषेद कुमार कुमार को प्रतियोगिता आयोजित कराने वाले आयोजकों ने सम्मानित किया प्रथम स्थान पाने वाले धावक को साइकिल व द्वितीय स्थान पाने वाले को स्मार्टफोन व तृतीय को स्मार्ट वॉच देकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार उर्फ दुक्के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कराने का एक ही अभिप्राय है कि गांव के युवा खेलकूद के प्रति जागरूक हो साथी नौकरी के प्रति भी जागरूक रहें साथी गांव में प्रतिस्पर्धा की कमी नहीं होती है लेकिन जागरूकता के अभाव में गांव के युवा मार्ग से भटक जाते हैं साथ ही दौड़ के साथ अन्य खेल भी कराए जाएंगे ताकि गांव के युवा जागरूक है और अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों में पहुंच सके कार्यक्रम में सुरेश चंद्र रमेश चंद्र सुखबीर बेचेलाल रामविलास प्रमोद कुमार राजेंद्र रामप्रकाश जागेश्वर शिवकुमार सुमंत राजीव कीरत बृजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। साथी दौड़ प्रतियोगिता में 6 मिनट में पूरा करा लिया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
