एस डी एम ने ग्राम पंचायत टिंडोंली के कोटा डीलर की जांच के किये आदेश
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : :एस डी एम ने ग्राम पंचायत टिंडोंली के कोटा डीलर की जांच के किये आदेश
मैनपुरी- तहसील मैनपुरी के ग्राम पंचायत टिंडोंली के उचित दर विक्रय केंद्र के कोटा डीलर राजवीर सिंह यादव के विरुद्ध उसी गांव के अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया ने जिलाधिकारी मैनपुरी व एस डी एम सदर मैनपुरी को यह कह कर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि कोटा डीलर राजवीर करीब 20 वर्षों से कोटा का संचालन कर रहा है उसे जो कोटा आवंटन हुआ है वह नियम विरुद्ध हैं क्यो कि उसके परिवार सीमा यादव टिंडों ली कि प्रधान हैं जो पूर्व में भी कई बार प्रधान रही हैं जब शासन का नियम हैं कि प्रधान के परिवार जनों को राशन का कोटा आबंटित नही हो सकता हैं पूर्व में सीमा यादव राजवीर यादव के सगे भाई की पत्नी हैं और अब भाई के स्वर्गवास के बाद वह राजवीर के साथ रह रही हैं राजवीर ने शासन व प्रशासन को गुमराह धोखाधड़ी करके अब तक संचालन करता आ रहा हैं क्योंकि की वह राजनीतिक दलों से मिला हुआ है और गांव में दबंग प्रवर्ति का है उसने कोटा डीलर के रहते हुये अवैध संम्पति अर्जित की हैं इसकी शिकायत कटारिया अधिवक्ता ने सी एम पोर्टल पर कमिश्नर आगरा को भी हैं कि राजवीर यादव कोटा डीलर के कोटा के अनुबंध की जांच कर उसे निरस्त किया जाये तथा उसने जो 20 वर्षों से जो कमीशन प्राप्त किया है वह वसूल करते हुए एफ आई आर दर्ज कराई जाए जिस पर एस डी एम निवेदिता शर्मा ने तुरंत जांच के आदेश किये।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
