नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता -गोंडा-राम बहादुर मौर्य: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री रविन्द्र कुमार के आदेश के आलोक में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गोण्डा के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्री कृष्ण प्रताप सिंह , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की अध्यक्षता में किया गया । सचिव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है । इस खास दिन पर तम्बाकू के खतरे के बारे में दुनियाभर में जागरूकता फैलायी जाती है । तम्बाकू का उपयोग किस तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है , इसके बारे में तमाम जानकारियां इस खास दिन पर दी जाती हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल दुनिया भर में लगभग लाखों लोग तम्बाकू के सेवन से होने वाले रोगों की वजह से मौत के मुंह में चले जाते हैं , इसलिए इस दिन दुनिया भर में तम्बाकू और इसके सेवन के घातक परिणामों के प्रति लागों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

गोंडा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

धूम्रपान से वातावरण को भारी नुकसान पड़ सकता है , इसलिए वर्ष 2022 में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम है “ पर्यावरण की सुरक्षा करें ” । तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कई गम्भीर बीमारियां होती है और यह प्रत्यक्ष व परोक्ष दोनो ही तरह से स्वास्थ्य को प्रभावित करती है । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है । यही नहीं , इसके साथ – साथ निकोटीन और तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से होने वाली मौतों को कम करना है । मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ ० टी ० पी ० जायसवाल , डॉ ० रंजना गुप्ता एवं उमेश कुमार ने भी अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर शिवम् मिश्रा , तुषार , पवन , डॉक्टर आमिर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

राम बहादुर मौर्य जिला संवाददाता बहुजन इण्डिया 24न्यूज़ गोंडा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!