छुट्टा पशुओं से परेशान किसनों की समस्या को लेकर तहसील के शहीद स्मारक पर धरना शुरू
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र : :छुट्टा पशुओं से परेशान किसनों की समस्या को लेकर तहसील के शहीद स्मारक पर धरना शुरू
छुट्टा पशुओं से परेशान किसनों की समस्या को लेकर तहसील के शहीद स्मारक पर धरना शुरू। अयोध्या जिले के बीकापुर विकास खण्ड क्षेत्र के बल्लीपुर पातूपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे ने छुट्टा पशुओं से परेशान व क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर तहसील परिसर के शहीद स्मारक पर धरना शुरू कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा बीडीसी संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने बताया कि धरना प्रदर्शन किए जाने के संबंध में उनके द्वारा मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को मांग पत्र दिया जा चुका है। बताया गया कि विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में भारी संख्या में आवारां छुट्टा पशु मौजूद हैं,आम जनता के प्राण घातक है,जो कि हमले का भय बना रहता है। इसके पूर्व में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। खेती किसानी चौपट हो रही है। जब किसान उन्हें हांका लगाने जाते हैं तो किसानों के ऊपर हमलावर भी हो जाते हैं। जिससे किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। और लागत के बराबर भी पैदावार कर पाना मुश्किल हो जाता है। तमाम शिकायतों के बाद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
