नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तरता सुजान पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

तरता सुजान पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : कुशीनगर : : जितेंद्र भारती : : तरता सुजान पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल

तरता सुजान पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल सहित कुल तीन पशु तस्कर गिरफ्तार बाइस राशि गोवंशीय पशु बरामद कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द राम के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.06.2022 को थाना तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01 अदद ट्रक से 22 राशि जीवित गोवंशी पशु (21 राशि गाय व 01 राशि बैल) की बरामदगी करते हुए 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से पुलिस मुठभेड के दौरान 01 अभियुक्त सबरे आलम के पैर में गोली लगी जिसे दवा इलाज हेतु सरकारी अस्पताल रवाना कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.06.22 को तरया सुजान एवं स्वाट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति एक ट्रक में प्रतिबंधित गोंवश लाद कर गौ-तस्करी हेतु नेशनल हाइवे से बिहार जा रहे है उक्त सूचना पर गाजीपुर बैरियर नेशनल हाइवे 28 पर थाना तरया सुजान पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग की जाने लगी तभी एक अदद ट्रक संख्या UP50T2953 आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा ट्रक को न रोकते हुए पुलिस टीम को रौदने का प्रयास करते हुए भागने लगे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी करने पर ट्रक से उतर कर 03 व्यक्ति गाजीपुर बैरियर नेशनल हाइवे 28 से सटे गन्ने के खेत में जाकर छिप गये एवं पुलिस पार्टी पर अवैध असलहे से फायर करने लगे जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के बाये पैर में गोली लगी जबकि दो अन्य अभियुक्तो को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु सरकारी अस्पताल रवाना किया गया एवं अन्य दो अभियुक्तो को हिरासत पुलिस में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम थाना निरीक्षक कपिल देव चौधरी, निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, उ०नि० अमित शर्मा स्वाट टीम।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!