बृहस्पतिवार नगर में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मेरठ : :राजीव नानू : : बृहस्पतिवार नगर में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया
जनपद मेरठ के मवाना में थाना मवाना पुलिस व नगर पालिका की टीम ने बहुत ही सख्ती के साथ अभिनय चलाकर बृहस्पतिवार नगर में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया और सभी दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है मवाना तहसील के उपजिलाधिकारी अमित कुमार गुप्ता के आदेश पर लेखपाल व थाना पुलिस व नगर पालिका की टीम ने दुकानों पर छापा मारकर पांच दुकानों से लगभग 120 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर किसी की दुकान पर या फिर चाइनीज मांझा बेचता हुआ दुकानदार मिला तो उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाएगा और जब यह सूचना आसपास के क्षेत्र के दुकानदार को पता चलीं तो बहुत से दुकानदार बंद करके फरार हो गए और मवाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बहुत हादसे हो चुके हैं और कई तो जान भी जा चुकीं हैं और हाल ही में भी मेरठ कई हादसे हो चुके हैं चाइनीज मांझे से पर शासन प्रशासन हल्की फुल्की कार्रवाई करके छोड़ देते हैं और सबसे अहम बात यह है कि अगर सरकार जो कम्पनी चाइनीज मांझा बनाकर बेचती है अगर उन पर ही कठोर कार्रवाई की जाएं तो इस तरह के हादसे ना हो।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
