धार्मिक आयोजनों से समाज में होती है भक्ति की भावना जागृत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : धार्मिक आयोजनों से समाज में होती है भक्ति की भावना जागृत
धार्मिक आयोजनों से समाज में होती है भक्ति की भावना जागृत एलाऊ/ मैनपुरी – विकासखंड जागीर क्षेत्र के कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित एलाऊ चौराहे पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य पंकज मिश्र ने कहा सभी मनुष्यों के जीवन में संगत का असर अहम भूमिका रखता है। अच्छी बुरी संगत ही लोगों की पहचान बन जाती है। बिना ईश्वर की कृपा से हमें जीवन में अच्छा साथ नहीं मिलता। कर्मों के अनुसार भगवान सभी को फल देते हैं। जो लोग सच्चे मन से परमपिता परमेश्वर की आराधना करते हैं। भगवान उनके सभी कष्टों को हर लेते हैं। जीवन में सुख दुख आता जाता रहता है, लेकिन हमें सत्य के मार्ग को नहीं छोड़ना चाहिए। भवसागर रुपी संसार को पार करने के लिए हमें पुनीत कार्य करने चाहिए। जिससे हमारा लोक परलोक सुधर सके। सभी ग्रंथों में श्रीमद् भागवत कथा को श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। कथा के श्रवण से मनुष्यों की अनेकों अनेक पीढ़ियां सुधर जाती हैं। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा एवं भक्ति की भावना जागृत होती हैं। कर्मों के अनुसार जगत में प्राणी सुख-दुख पाता है। कलयुग में राम नाम सुमरन से ही ईश्वर सभी कष्ट हर लेते हैं। इस मोके पर दिवान चौहान, सर्वेश बाबाजी, रिंकू चौहान, पप्पू पुजारी, अजमत अली, आशीष श्रीवास्तव, प्रभाकर चौहान, बृजेश मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, बिशोक चौहान आदि लोग मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
