नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संत विवेकानंद स्कूल की छात्राएं बनी एकदिवसीय एसडीएम व तहसीलदार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

संत विवेकानंद स्कूल की छात्राएं बनी एकदिवसीय एसडीएम व तहसीलदार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : संत विवेकानंद स्कूल की छात्राएं बनी एकदिवसीय एसडीएम व तहसीलदार

मैनपुरी -कस्बा करहल के संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिवसीय एसडीएम व तहसीलदार के रूप में बैठकर कार्य किया। जिसमें साधना पुत्री मलखान सिंह उप जिलाधिकारी के रूप में एवं साधना पुत्री जयपाल सिंह तथा आस्था यादव यह तीनों ही कक्षा दस की छात्राएं है जिन्हें एक दिवसीय तहसीलदार के रूप में जनता की समस्याए को सुना व निस्तारण कैसे होता है इस संबंध में भी विस्तार से जानकारी कराई गई विभिन्न प्रकार के राजस्व संबंधी जानकारियां दी गई इसके बाद तहसीलदार आर०के० जयंत ने कोर्ट रूम में भी तीनों छात्राओं को बैठाया और कोर्ट में होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया। एसडीएम आर०एन० वर्मा व तहसीलदार आर०के०जयंत ने छात्राओं को फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने पर धन्यवाद भी दिया। उन्होंने अंत में कहा यह छात्राएं निश्चित रूप से साहसी है उन्होंने पूरे दिन हुई कार्रवाई को निबंध के रूप में लिख कर दिखाने के लिए भी का कहा बुधवार की कार्रवाई में शामिल होकर छात्राएं एवं उनके माता पिता बहुत खुश नजर आए उन्होंने कहा मुझे बहुत गर्व है कि मेरी बेटी आज बड़ी कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याओं को जान समझ रही है उपजिलाधिकारी आर०एन० वर्मा ने प्रशासनिक समस्याओं एवं निस्तारण संबंधी विस्तृत जानकारी दी तहसीलदार आरएन जयंत ने कहा निश्चित रूप से यह छात्राएं जहां पढ़ती हैं वह विद्यालय एवं वहां का स्टाफ सराहनीय है उन्होंने विद्यालय के निदेशक डॉ०जे० पी० यादव को शासन की मिशन शक्ति कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर जय पाल सिंह एडवोकेट, राजवीर सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र, दुष्यंत एडवोकेट, आदित्य यादव व अंशुल ने छात्राओं से जवाब सबाल भी किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!