गोला थाना से गिरफ्तार हुए व्यक्ति की जिला कारागार में हुई मौत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :लखीमपुर खीरी : : महताब अंसारी : : गोला थाना से गिरफ्तार हुए व्यक्ति की जिला कारागार में हुई मौत
गोला गोकर्णनाथ खीरी।पीड़िता रेखा देवी विधवा स्व०धर्मेन्द्र कुमार, अनुसूचित जाति “चमार” निवासिनी ग्राम मुर्तिहा,थाना गोला जनपद खीरी की है, पीड़िता के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं आपराधिक घटना का प्रारम्भ दिनांक 30 मई 2022 की शाम4:00 बजे से हुआ है,, जबकि, थाना गोला के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय, की साजिश एवम् दुष्प्रेरणा से, उनके अधीनस्थ कान्स्टेबल राजेन्द्र सिंह गंगवार,कान्स्टेबल सूर्य प्रताप राघव,व एक अन्य कांस्टेबल गौरव उज्वल,बावर्दी अपनें-अपनें हाथों में रायफल लिए हुए, मोटर साइकिलों से, ग्राम मुर्तिहा स्थित पीड़िता के घर आये और आते ही जबरन घर के भीतर घुस गये, और पीड़िता के पति स्व०धर्मेन्द्र कुमार को, जाति सूचक गालियां देते हुए बेरहमी से मारने लगे,जब पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो उक्त पुलिस वालों ने पीड़िता को भी अपमानित किया और यह कहकर धमकाया कि वह लोग जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए कोतवाल साहब का हुक्म है, और यह कहकर उक्त पुलिस वाले पीड़िता के पति को , पीड़िता की आंखों के सामने ही घर से जबरिया उठाकर , गोला थाने ले आये, जिसके बाद पीछे-पीछे पीड़िता भी , अपने देवर अरविन्द कुमार के साथ , गोला थाने के कोतवाल से मिली, तो वह वर्दी पहने हुए, बैठे मिले, उनके कन्धे पर तीन सितारे लगे थे, और सीने पर नाम की एक पट्टी भी लगी थी, जिस पर लिखा नाम मेरे देवर अरविन्द कुमार नें पढ़ा था, और मुझे बताया था कि इनका नाम “विवेक उपाध्याय” है, थाना गोला में कोतवाल विवेक उपाध्याय ने मुझसे मेरे देवर अरविन्द कुमार के सामने ही कहा कि अगर अपने पति को छुड़वाना चाहती हो ,तो कहीं से भी बनाकर चालीस हजार रुपए,दे जाओ और अपने पति को छुड़ा ले जाओ। लेकिन जब पीड़िता ने अपनी ग़रीबी का वास्ता देकर, चालीस हजार रुपए की रकम देने से मना कर दिया, तो कोतवाल गोला विवेक उपाध्याय नाराज़ हो गये, और पीड़िता और उसके देवर अरविन्द कुमार के सामने ही पीड़िता के पति धर्मेन्द्र कुमार को पटों और लातों से बेतहाशा मारने लगे, और पूरी रात पीड़िता के पति का गोला थाने में ग़ैर क़ानूनी ढंग से रोके रखा, और 31मई को फ़र्ज़ी स्थान दिखाकर, फ़र्ज़ी मामला बनाकर पीड़िता के पति को, घायल अवस्था में, जेल भेज दिया, जहां तीसरे दिन पुलिस प्रताड़ना से आती चोटों की वजह से पीड़िता के पति धर्मेन्द्र कुमार की जिला कारागार खीरी में दर्दनाक मौत हो गई है।पीड़िता के पति की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है, अपितु रिश्वत मु०चालीस हज़ार ना दे पाने के कारण कोतवाल गोला विवेक उपाध्याय, सहित उपरोक्त पुलिस आरक्षियों द्वारा पहुंचाई गई चोटों से उनकी निर्ममता के साथ हत्या की गई है।घर में मचा कोहराम पीड़िता ने दी हुई तहरीर, बतौर FIR पंजीकृत करा कर हत्या सहित तमाम जघन्य अपराधों की विवेचना कराने की मांग की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
