वृक्षारोपण कर युवाओ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : वृक्षारोपण कर युवाओ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 
वृक्षारोपण कर युवाओ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस मैनपुरी- नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘ प्रकृति पर्यावरण और मानव ‘ विषय पर पौधरोपण के साथ पर्यावरण जागरूकता का आयोजन किया गया।जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी के निर्देशन में विकास खंड कुरावली में युवाओं को स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सचेत कर जन जागरूकता करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि पृथ्वी हमारी माता है, हम सब उसकी संतान हैं।यदि प्रकृति प्रदत्त समस्त वस्तुएं अपने- अपने क्षेत्र में यथावत क्रियाशील रहेगीं तो इससे न केवल प्रकृति को सरंक्षण मिलेगा साथ ही मानव स्वयं सुरक्षित रहेगा, जलवायु परिवर्तन तेजी से बढ़ेगा। पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से बाढ़ सूखा, सुनामी, तूफान आदि प्रभावी होंगे।। इस संकट से उबरने का प्रकृति प्रेम ही समाधान है। सभी लोगों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए| युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु पोस्टर प्रतियोगिता, वृक्षारोपण,जल जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे विभिन गतिविधियों का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको द्वारा किया गया। इस मौके पर नेशनल यूथ वॉलिंटियर रामजीलाल, मोनू ,अवनीश कुमार, राहुल ,विकास, सूरज ,अभिषेक, शिवम ,सोनू आशीष आदि लोग उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
