दर्जनों गांवो को नहीं मिल पा रही बिजली
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : :अमरनाथ : : दर्जनों गांवो को नहीं मिल पा रही बिजली
दर्जनों गांवो को नहीं मिल पा रही बिजली। द्युत उपकेंद्र संपूर्णानगर का हाल बेहाल है अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से संपूर्णानगर फीडर से जुड़े दर्जनों गांव में इन दिनों हो रही बिजली की कटौती से लोग बेहाल हैं बिजली कटौती के कारण 4 से 6 घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है इसके कारण भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल हो गया है संपूर्णानगर क्षेत्र में 1 घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है जिससे इन दिनों पढ़ रही भीषण गर्मी की वजह से छोटे-छोटे बच्चों और बड़ों का जीना मुहाल हो गया है ग्रामीण अंचलों में बिजली सप्लाई की व्यवस्था के हालात बेहद खराब है अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के चलते संपूर्णानगर विद्युत उप केंद्र का हाल इन दिनों बेहाल है ओवरलोडिंग की वजह से यह उपकेंद्र रोजाना ब्रेकडाउन ही रहता है इसके बाद पूरे दिन बिजली सप्लाई गायब रहती है अगर किसी दिन बिजली मिल भी जाए तो ट्रिपिंग से लोग परेशान रहते हैं पिछले 1 हफ्ते से कस्बे सहित दर्जनों गांव में पूरे दिन और रात मिलाकर 4 से 6 घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से लोग पूरी रात चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
