लखीमपुर खीरी : वन विभाग की भूमि पर कब्जा मुक्त अभियान जारी, विरोध में तहसील कक्ष का वकीलों ने किया घेराव।
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
लखीमपुर खीरी : ( अमरनाथ:ब्यूरो रिपोर्ट )
लखीमपुर खीरी : वन विभाग की भूमि पर कब्जा मुक्त अभियान जारी, विरोध में तहसील कक्ष का वकीलों ने किया घेराव।
पलिया कला खीरी थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के बसही का मामला सामने आया है जहां पर वन विभाग द्वारा भूमि खाली कराने के लिए शासन प्रशासन के साथ-साथ आला अधिकारी भी इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे लेकिन पेज तो तब फस गया जब संबंधित विभागों की टीम की कार्रवाई करने के साथ विरोध करने वालों से अभद्रता करने की घटना सामने आई। आपको बता दें अभी हाल ही में वन विभाग द्वारा वन भूमि पर काबिज लोगों को हटाने के लिए तहसील तथा तमाम थानों की फोर्स के साथ वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुलडोजर के साथ वन भूमि को खाली कराने के लिए जैसे ही अभियान चलाया तभी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए तभी मौजूद वन विभाग और पुलिस की टीमों ने धरने पर बैठे लोगों को कार्य में बाधा डालने के चलते वाहनों में तो भर लिया लेकिन इसी का विरोध देखते हुए आधी कार्रवाई कर ही सारी टीमें वहां से वापस चली गई।
तहसील कक्ष को वकीलों ने घेरा, लगाए मुर्दाबाद के नारे।
पलिया तहसील में वकीलों ने बैठक कर तहसील कक्ष का घेराव करने के लिए रणनीति बनाई जिसके बाद जोर शोर नारों के साथ नारे लगाते हुए तहसीलदार के कक्ष तक जा पहुंचे और वकील के पिता के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ जम कर बरसे वकीलों ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए तभी मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी डॉ अमरेश कुमार ने वकीलों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वकीलों ने अपना पक्ष रखते हुए आक्रोश जताते रहे। आपको बता दें कि बसही में जिन लोगों के खिलाफ अभद्रता की गई थी वह वकील के पिता बताए जा रहे हैं जिन्होंने कई आरोप लगाते हुए शासन प्रशासन और वन अधिकारी व पुलिस के लोगों द्वारा वन भूमि खाली कराने के चलते वकील के पिता से अभद्रता की जिसके बाद बृहस्पतिवार को तहसील में एकत्रित होकर वकीलों ने रणनीति बनाई उसके बाद तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया वहीं पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ उप जिलाधिकारी और तहसीलदार के साथ बैठक की गई जिसके बाद वकीलों ने धरना प्रदर्शन को विराम दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
